Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रानियां नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 5वें दिन जारी:मांगों को लेकर अड़े कर्मचारी, 11 अगस्त को रोहतक में बैठक

INT News10 August 2026 at 04:50 pm

सिरसा जिले के रानियां में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की कामबंद हड़ताल मंगलवार को 5वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ रानियां के प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार कर्मचारियों के साथ हुए समझौतों को लागू नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की होगी बैठक सोमपाल पुहाल ने बताया कि 11 अगस्त को कर्मचारी भवन, सुखपुरा चौक, रोहतक में राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य पदाधिकारियों के साथ राज्य महिला सब-कमेटी, जिला कमेटियों और सभी 11 नगर निगमों के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में 6 अगस्त से चल रही हड़ताल की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें हड़ताल को लेकर आगे की ठोस रणनीति, आंदोलन की आगामी रूपरेखा और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। सरकार के साथ हुए समझौतों को लागू करवाने और कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे की कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श होगा। सोमपाल पुहाल ने रानियां इकाई के कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे एकजुट रहें और संघर्ष को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि रानियां इकाई के कर्मचारी राज्य कार्यकारिणी द्वारा लिए जाने वाले निर्णय के अनुसार आगे के आंदोलन में पूरी मजबूती के साथ भाग लेंगे।