समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पीछे हटी लोजपा, एक शर्त पूरी करने वाले नेताओं को मिलेगी टिकट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। दलों ने मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। खबर आई है कि लोकजनशक्ति (रामविलास) आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। ये खबर इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि कुछ दिनों पहले पार्टी के आलाकमान की तरफ से इस चुनाव में हिस्सा लेने की बात कही गई थी, लेकिन अब मामला कुछ और ही दिखाई दे रहा है। ताजा अपडेट पार्टी के प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा की तरफ से आया है। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट भी है। दरअसल, इसमें एक ढील भी दी गई है, अगर पार्टी द्वारा तय किया गया लक्ष्य पूरा होता है, तो चुनाव लड़ने के बारे में सोचा जा सकता है। जानिए क्या है पूरा मामला।पहले चुनाव लड़ने की घोषणा की, अब हटे पीछेपूरे मामले से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने चुनाव न लड़ने की जानकारी दी है। शनिवार को पार्टी संगठन की और से ज्वालापुर स्थित एक बेंकट हॉल में पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय स्व.रामविलास पासवान की स्मृति में श्रद्धांजलि और संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश प्रभारी पवन वर्मा ने कहा कि पूर्व में प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा की गई थी। लेकिन अभी शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो क्या करेंगे; जानिए रणनीतिपहले के ऐलान को बदलकर नई घोषणा तो हो गई। मगर सवाल अभी भी बना हुआ है, आखिर ऐसा क्यों? जो दल पहले चुनाव लड़ने की बात कर रहा था, वो अब इससे क्यों इंकार कर रहा है। इसके पीछे की वजह भी सामने आई है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि हम विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20-20 हजार कार्यकर्ता जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।एक शर्त पूरी हुई तो करेंगे मुकाबलाहालांकि इसमें एक विशेष छूट भी दी गई है। यह छूट चुनाव लड़ने से जुड़ी है। दरअसल, इस तय टार्गेट के पूरा करने पर नेता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ सकता है। यानी कि 20 हजार कार्यकर्ता जोड़ने वाले नेताओं को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल पार्टी का फोकस चुनाव से पहले प्रदेश में संगठन को मजबूत करने पर है। इसके लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।