समाचार · पंजाब
नवनियुक्त डीसीएसटी से मिला व्यापार मंडल का शिष्टमंडल
अमृतसर| पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की अमृतसर इकाई के शिष्टमंडल ने नवनियुक्त जिला सेल टैक्स कमिश्नर राजविंदर कौर बाजवा और एसीएसटी मधुसूदन से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसटीओ अमित व्यास व रमेश लूथरा भी मौजूद रहे। बैठक में विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय व पारदर्शी कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष प्यारा लाल सेठ ने कहा कि व्यापार मंडल प्रशासन व व्यापारियों के बीच सेतु बनकर समस्याओं के समयबद्ध समाधान और राजस्व वृद्धि के लिए प्रयासरत है। जिला अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल व प्रदेश महासचिव समीर जैन ने नियमों के सरल पालन पर जोर दिया। डीसीएसटी बाजवा ने सकारात्मक दृष्टिकोण और निरंतर संवाद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर गौरव गुप्ता, रामिंदर सिंह सोढ़ी, अमित कोहली, संजीव भाटिया, विपिन वाधवा, ओपी बुलानी, अश्वनी शर्मा व हरविंदर सिंह उपस्थित रहे।