Monday, 2 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पंजाब

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी हलचल तेज, AAP के 3 विधायक पार्टी छोड़ BJP में शामिल

INT News2 November 2026 at 12:08 pm

हरमीत सिंह पठानमाजरा पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, जबकि चेतन सिंह जौरामाजरा समाना सीट का प्रतिनिधित्व करते थे. जौरामाजरा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. दोनों नेताओं ने रविवार को AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने पंजाब सरकार पर नशे की समस्या, राज्य पर बढ़ते कर्ज और शासन से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा था.

तीसरे नेता कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर नॉर्थ से विधायक रहे हैं. वह पूर्व IPS अधिकारी हैं. पार्टी ने जून 2025 में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था. उन्होंने सोमवार को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.

AAP के तीन नेता पार्टी छोड़ बीजेपी में हुए शामिल-

पंजाब चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

इन नेताओं का बीजेपी में शामिल होना ऐसे समय हुआ है, जब पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. AAP ने 31 अक्टूबर 2026 को चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. इसके एक दिन बाद पठानमाजरा और जौरामाजरा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. दोनों नेताओं की विधानसभा सीटों के लिए AAP की पहली सूची में उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए थे.

ये भी पढ़ें: पंजाब में AAP के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

इस पर पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बीजेपी पर दूसरी पार्टियों से निकाले गए नेताओं को अपने साथ लेने का आरोप लगाया था. अब तीनों नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.