Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

VIDEO: चलती ट्रेन में लड़की ने फाड़े कपड़े... बोली- तुम्हें मैं अब बताती हूं!

INT News20 September 2026 at 10:01 am

View on Instagram

दानापुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस के AC 2-टियर कोच में एक महिला यात्री के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक लड़की दानापुर से प्रयागराज की ओर बिना टिकट यात्रा कर रही थी. जांच के दौरान TTE ने उससे टिकट दिखाने को कहा, लेकिन महिला टिकट दिखाने के बजाय नकद पैसे देने की कोशिश करने लगी.

टिकट मांगने पर शुरू हुई बहस

TTE के टिकट मांगने पर लड़की ने बहस शुरू कर दी. उसने यह भी दावा किया कि उसका भाई TTE है. स्थिति बिगड़ने पर TTE ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है.

लड़की ने खुद फाड़े कपड़े, फिर TTE पर लगाया आरोप

वायरल वीडियो में लड़की अपने कपड़े खुद फाड़ती हुई नजर आती है. इसके बाद उसने TTE पर कपड़े छूने का आरोप लगाया.लड़की के इस आरोप के बाद मौके पर स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. वहीं, TTE लगातार घटना की रिकॉर्डिंग करता रहा.

TTE ने कहा- 112 पर करिए कॉल

वीडियो में TTE लड़की से शांति बनाए रखने और 112 नंबर पर फोन करने के लिए कहता हुआ नजर आता है. TTE ने घटना की रिकॉर्डिंग जारी रखी, ताकि पूरे विवाद की स्थिति कैमरे में दर्ज हो सके. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया.

बिना टिकट यात्रा पर लगा 1000 रुपये का जुर्माना

वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला के खिलाफ बिना टिकट यात्रा करने और ट्रेन में हंगामा करने को लेकर कार्रवाई की गई. लड़की पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood : 1400 लाशें और 6 हजार से ज्यादा लापता... जब नेपाल में सब उजड़ गया, तब भारत ने मदद के लिए खोला खजाना