national · उत्तर प्रदेश
यूपी में छह चरणों में होंगी अग्निवीर भर्ती रैलियां, अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्य सचिव
INT News10 August 2026 at 05:00 pm

लखनऊ, 10 अगस्त। उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के छह जिलों में आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैलियों को लेकर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सोमवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती स्थलों पर आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो।