Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

INT News17 August 2026 at 12:39 pm

जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हुई। पेट्रोल टैंकर ड्राइवर सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी साइड और डिवाइडर के साथ वाहन चला रहे थे। वह बठिंडा से तेल लोड करके जालंधर की ओर आ रहे थे। ड्राइवर का दावा है कि उसके पास हादसे का पूरा वीडियो मौजूद है। वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि दुर्घटना कार ड्राइवर की गलती के कारण हुई। बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे दूसरी ओर, कार में सवार मकसूदियां निवासी पाठी बलदेव सिंह खालसा ने अपनी सफाई में बताया कि वह बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे। टैंकर ड्राइवर ने गलत तरीके से कट मारा। इससे कार घूम गई और टक्कर हो गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा और दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बलदेव सिंह का दावा है कि वह अपनी सही दिशा में चल रहे थे। हादसा टैंकर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ। टक्कर के वक्त गाड़ी में कुल 3 लोग सवार थे कार में सवार एक अन्य यात्री सुरताज जीत कौर ने हादसे का अनुभव साझा करते हुए बताया कि टक्कर के समय कार में उनके माता-पिता समेत तीन लोग सवार थे। अचानक हुई टक्कर से पूरा परिवार सहम गया। हादसे में कार आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी (IO) को मौके पर भेजा गया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ मौके पर मौजूद CCTV फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की जांच कर रही है।