world
भूटान में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.9
INT News19 September 2026 at 05:24 pm

नई दिल्ली, 19 सितंबर। भूटान में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र ग्येलपोजिंग बताया जा रहा है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार शाम 4 बजकर 01 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर धरती डोली और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई।