Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · महाराष्ट्र

महाराष्ट्र टेक्सटाइल सेक्टर में पीछे नहीं रहेगा : डिप्टी सीएम शिंदे

INT News19 August 2026 at 09:05 pm

मुंबई, 19 अगस्त। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बुधवार को 'फार्म टू फॉरेन' कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने के लिए राज्य सरकार 'फाइव एफ' विजन पर काम कर रही है। इसमें फार्म से फाइबर, फाइबर से फैक्ट्री, फैक्ट्री से फैशन और फैशन से फॉरेन तक का एक तय सफर शामिल है।