national · दिल्ली
प्रधानमंत्री मोदी का वैश्विक सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान: भाजपा
INT News29 June 2026 at 05:22 pm

नई दिल्ली, 29 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और विभिन्न देशों द्वारा दिए जा रहे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इसे भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने प्रधानमंत्री की सेशेल्स यात्रा और वहां मिले सम्मान को भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय प्रभाव का प्रमाण बताया। वहीं, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिए गए सर्वोच्च नागरिक सम्मान का स्वागत करते हुए इसे पूरे देश का सम्मान बताया।