Saturday, 26 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण

INT News26 September 2026 at 12:35 pm

पिथौरागढ़, 26 सितंबर। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फॉरेन ट्रेनिंग नोड पर चल रहा भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' का 18वां संस्करण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभ्यास में कई तरह की गहन प्रशिक्षण गतिविधियां चल रही हैं, जिनका मकसद भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल, सामरिक दक्षता और समझ को बढ़ाना है।