Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

महिला आत्महत्या मामले के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस:ग्रामीणों की भीड़ जुटी; धार में परिजनों ने दबाव और शोषण के आरोप लगाए थे

INT News20 September 2026 at 01:56 pm

धार जिले के गुणावद गांव में एक महिला की आत्महत्या के मामले में सादलपुर पुलिस ने रविवार को आरोपी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार किया है। महिला के परिजनों ने आबिद पर उसे अपने जाल में फंसाने, दबाव बनाने और शोषण करने का आरोप लगाया था। परिजनों और समाज के लोगों का कहना है कि इन्हीं बातों से परेशान होकर महिला ने जहर खाकर जान दे दी थी। महिला की मौत के बाद गांव में गुस्सा फैल गया था। समाज और हिंदू समाज के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और उस पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गुणावद रोड पर धरना दिया था। प्रदर्शन के दौरान यह भी मांग की गई थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर गांव में उसका जुलूस निकाला जाए। पुलिस ने आरोपी को उसी के इलाके से निकाला

इसके बाद सादलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुणावद निवासी आबिद उस्मान पटेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच आरोपी का गुणावद गांव में जुलूस निकाला और उसे पीटा। आरोपी के जुलूस की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और लोग सड़क किनारे जमा हो गए। गांव के मुख्य रास्तों पर भीड़ दिखी। पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को इलाके से ले जाया गया। पुलिस ने पूरे जुलूस के दौरान सुरक्षा को देखते हुए खास सावधानी बरती। महिला की आत्महत्या के इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच में साफ होगा कि महिला की मौत में आरोपी की क्या भूमिका थी और उस पर किन धाराओं में केस दर्ज किया जाता है।