Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

बैज बोले-आदिवासी दिवस पर भाजपा ने बधाई तक नहीं दी:कहा-सत्ता में आते ही आदिवासियों को भूल गई सरकार, 2023 से पहले देते थे शुभकामनाएं

INT News10 August 2026 at 04:49 pm

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कांग्रेस ने भाजपा और RSS पर आदिवासी समाज की संस्कृति और पहचान को लेकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 अगस्त को पूरी दुनिया में आदिवासी दिवस मनाया गया, लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा के किसी नेता, यहां तक कि आदिवासी नेताओं की ओर से भी समाज को बधाई नहीं दी गई। बैज ने कहा कि राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री की ओर से भी आदिवासी समाज के लिए कोई बधाई संदेश नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि 2023 से पहले भाजपा के नेता भी विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। RSS आदिवासियों को वनवासी बनाना चाहती है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि RSS आदिवासी समाज की संस्कृति और अस्मिता को अलग पहचान देने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी दिवस दुनिया के सामने आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और पहचान को सामने रखने का अवसर है। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS आदिवासियों को 'वनवासी' कहकर उनकी अलग सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करना चाहती है। बैज ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी स्वतंत्र संस्कृति और सभ्यता है, जिसे सम्मान दिया जाना चाहिए। आदिवासी समाज को पिछलग्गू बनाए रखना चाहती है भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज देश की महत्वपूर्ण आबादी है और उसकी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS आदिवासी समाज को मुख्यधारा में बराबरी का स्थान देने के बजाय उसे पिछलग्गू बनाकर रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल शुभकामना देने का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी अधिकारों, संस्कृति और पहचान पर बात करने का अवसर भी है। 9 अगस्त को मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस हर साल 9 अगस्त को दुनियाभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों के अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और उनकी पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संयुक्त राष्ट्र ने 9 अगस्त 1994 को पहली बार विश्व के आदिवासी लोगों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया था। इसके बाद हर साल 9 अगस्त को यह दिवस मनाया जाता है।