Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नरसिंहपुर में NH-45 पर कार खाई में गिरी:तेंदूखेड़ा में हादसा; इंदौर से जबलपुर जा रहे तीन में से एक घायल, दो सुरक्षित

INT News14 August 2026 at 06:51 pm

नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम NH-45 पर एक सड़क हादसा हुआ। इंदौर से जबलपुर जा रही एक बलेनो कार शासकीय कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि दो अन्य सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कार (क्रमांक MP 20 XF 0246) में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इंदौर से खरीदारी कर लौट रहे थे तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया कि कार में तीन युवक सवार थे, जो इंदौर से जबलपुर लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे इंदौर में खरीदारी करने के बाद वापस जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तेज रफ्तार या सड़क पर किसी अन्य वाहन अथवा जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हुई होगी। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके।