Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

यमुनानगर में डॉक्टर की दुकान में किशोर से कुकर्म:बहाना बनाकर ले गए दो युवक, मुंह बंद कर किया गलत काम

INT News4 November 2026 at 01:48 pm

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो युवक किशोर को बहाने से एक डॉक्टर की दुकान पर ले गए। वहां उसका मुंह बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित किशोर के पिता की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज किया है। विरोध करने पर भी नहीं हटे आरोपी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि उनका 16 वर्षीय बेटा घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के रहने वाले जुनैद और मानी उसके पास आए और किसी बहाने से अपने साथ लेकर चले गए। आरोपी उसे एक डॉक्टर की दुकान में लेकर पहुंचे। आरोप है कि दुकान पर ले जाने के बाद दोनों ने किशोर का मुंह बंद कर उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे ने आरोपियों का विरोध काफी विरोध किया लेकिन वे नहीं हटे। वारदात के बाद बच्चा जब घर लौटा तो सारी बात बताई जिस पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि बच्चे की पिता की शिकायत पर आरोपी जुनैद और मानी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।