Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports · बिहार

Ranji Trophy: बिहार की लगातार चौथी हार, 3 दिन भी नहीं टिक सकी टीम; गोवा ने पारी और 177 रन से रौंदा

INT News4 November 2026 at 01:48 pm

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है. गोवा के खिलाफ मुकाबले में बिहार को पारी और 177 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि मुकाबला ढाई दिन भी नहीं चल सका. पहली पारी में 107 रन पर सिमटने वाली बिहार की टीम फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में भी सिर्फ 113 रन बना सकी.

यानी दोनों पारियों को मिलाकर बिहार के बल्लेबाज 220 रन ही जोड़ पाए. यह बिहार की लगातार चौथी हार है. इस नतीजे ने एक बार फिर टीम की रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में बने रहने की उम्मीदों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

#RanjiTrophy में #Bihar का बुरा दौर जारी 🙄 #Goa के ख़िलाफ़ भी पारी से मिली हार, चार मैचों में अब तक चार हार और कोई भी मुक़ाबला चौथे दिन तक नहीं पहुंचा 🤦 #SakibulGani इस मैच में दोनों पारियों में चोट की वजह से बल्लेबाज़ी करने नहीं आए 🏏 गोवाः 397 बिहारः 107 और 113 #GOAvBIH https://t.co/VJzDvcIPjE

— Syed Hussain (@imsyedhussain) November 4, 2026

">

397 रन खाने के बाद 107 पर सिमटी बिहार की बल्लेबाजी

गोवा में खेले गए मुकाबले में बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. शुरुआत में गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद गोवा के बल्लेबाजों ने मैच पर पकड़ बना ली. गोवा ने पहली पारी में 397 रन बनाए. स्नेहल कौथंकर ने 178 रन की नाबाद पारी खेलकर बिहार के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. बिहार की ओर से वासुदेव प्रसाद सिंह ने चार विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज गोवा को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके.

अब बारी बिहार के बल्लेबाजों की थी, लेकिन उन्होंने भी निराश किया. पूरी टीम पहली पारी में महज 107 रन पर ढेर हो गई. कप्तान मंगल महरौर 25 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. साकिबुल गनी चोट के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. गोवा की ओर से यश कंकरे और वासुकी कौशिक ने तीन-तीन विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: IPL में धोनी की टीम के इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी में मचाया धमाल, ठोक डाले 210 रन

फॉलोऑन में भी नहीं सुधरी तस्वीर, 113 रन पर ऑलआउट

पहली पारी में 290 रन की बढ़त हासिल करने के बाद गोवा ने बिहार को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया. उम्मीद थी कि दूसरी पारी में बिहार के बल्लेबाज कुछ संघर्ष दिखाएंगे, लेकिन कहानी नहीं बदली. पूरी टीम 113 रन पर सिमट गई. आयुष लोहरुका ने 47 रन बनाकर जरूर कुछ देर तक मोर्चा संभाला, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास साथ नहीं मिला. दूसरी पारी में भी बिहार के ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके.

गोवा के लिए ललित यादव ने पांच विकेट चटकाए, जबकि यश ने तीन विकेट लेकर बिहार की पारी समेट दी. इस तरह बिहार को पारी और 177 रन से हार झेलनी पड़ी.

आखिर कब सुधरेगा बिहार क्रिकेट का प्रदर्शन?

लगातार चौथी हार के बाद बिहार की टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठना लाजिमी है. रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू क्रिकेट के सबसे अहम टूर्नामेंट में टीम लगातार मुकाबले गंवा रही है. चिंता सिर्फ हार की नहीं, बल्कि उस तरीके की है जिसमें बिहार के बल्लेबाज घुटने टेक रहे हैं.

इस मैच में पहली पारी के 107 और दूसरी पारी के 113 रन बताते हैं कि टीम के पास गोवा के गेंदबाजों का सामना करने का कोई ठोस जवाब नहीं था. 397 रन बनाने वाली विपक्षी टीम के सामने बिहार के बल्लेबाज दोनों पारियों में मिलकर भी 250 रन तक नहीं पहुंच सके. ऐसे में बिहार के बल्लेबाजों की पोल खुल गई है. अच्छे टीम के सामने बिहार के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हो रहे हैं. अगर बाकी बचे मुकाबले में प्रदर्शन नहीं सुधरा तो एलीट ग्रुप में अपनी जगह बचाना भी बिहार के लिए मुश्किल हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ODI में नंबर-3 पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने