Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे PM मोदी:3 प्रोजेक्टों की देंगे सौगात, पंजाब पर भी फोकस; 6 हजार वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पंडाल तैयार

INT News14 July 2026 at 09:26 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ साल बाद दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनका लाभ चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। इसी वजह से प्रधानमंत्री के इस दौरे को केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब के राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। मानसून के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम को बारिश से प्रभावित होने से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर करीब 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल की खासियत यह है कि बारिश होने की स्थिति में भी कार्यक्रम का आयोजन बिना किसी बाधा के किया जा सकेगा। अब 5 पॉइंट में जानिए मोदी के दौरे से जुड़ी जानकारियां एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की मॉक ड्रिल सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने मॉक ड्रिल की। इसमें केंद्रीय एजेंसियों के साथ चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस और कई अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल हुए। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।