Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

जुलाना में सेवा सेतु कैंप में पहुंचे लोग:समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन योगेश बैरागी रहे मुख्य अतिथि, अधिकारियों ने सुनी शिकायतें

INT News21 September 2026 at 07:57 pm

जींद जिले के जुलाना कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप लगाया गया। इस कैंप में हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कैंप में बिजली निगम, महिला विकास निगम, पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जीरामजी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा राज्य आजीविका मिशन, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, जिला रोजगार कार्यालय, श्रम कल्याण बोर्ड और जिला समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने लोगों को अपने विभागों की योजनाओं, सुविधाओं और पात्रता नियमों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनी सेवा सेतु कैंप में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कई समस्याओं को मौके पर ही सुलझाया। अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करें और योजनाओं की जानकारी विभागीय कार्यालयों से लें। 'योजना के लाभ से वंचित न रहे लोग' इस मौके पर कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सेवा सेतु कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों का मकसद सरकारी योजनाओं और सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है। सरकार चाहती है कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधा मिले और कोई भी योजना के लाभ से वंचित न रहे। इस दौरान एसडीएम होशियार सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अक्षयदीप, सत्यवान खटकड़, अनिल सैनी और मंगत सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।