समाचार · उत्तर प्रदेश
शादी के मंत्रों को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया विवादित बयान, Video वायरल

Mirzapur News: मिर्जापुर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव का एक वीडियो बयान वायरल हो रहा है. इसमें वह शादी-विवाह में बोले जाने वाले श्लोकों पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस विषय का अध्ययन किया है और शादी में बोले जाने वाले श्लोकों को 'गाली' बताया. इसके अलावा उन्होंने मृत्यु भोज और तेरहवीं जैसी परंपराओं को लेकर भी अपनी बात रखी.
शादी के श्लोकों पर उठाए सवाल
वायरल वीडियो में शिवशंकर यादव कहते सुनाई दे रहे हैं कि शादी में जितने भी श्लोक बोले जाते हैं, वे सब 'गाली' हैं. उनका कहना है कि इन श्लोकों का अर्थ आम लोगों को पता नहीं होता. उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित भी कई बार मंत्रों का पूरा उच्चारण नहीं करते और अस्पष्ट तरीके से मंत्र बोलते हैं. इसके बाद लोगों से 101 रुपये रखने के लिए कहा जाता है. उन्होंने इस परंपरा को गलत बताया.
कई गांवों में मृत्यु भोज बंद कराने का किया दावा
शिवशंकर यादव ने वीडियो में कहा कि उन्होंने कई गांवों में मृत्यु भोज बंद कराया है. उन्होंने बनारस के एक सपा जिलाध्यक्ष का उदाहरण देते हुए बताया कि वह तेरहवीं का कार्ड लेकर उनके पास आए थे. इस दौरान उन्होंने उनसे तेरहवीं नहीं करने को कहा. इस पर संबंधित व्यक्ति ने शर्त रखी कि अगर अखिलेश यादव तेरहवीं में आ जाएं, तो वह यह आयोजन नहीं करेंगे.
अखिलेश यादव से बात करने का किया जिक्र
पूर्व जिलाध्यक्ष के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव से बात की. उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में आने की बात कही थी. शिवशंकर यादव ने यह भी दावा किया कि उस आयोजन के लिए जो हवन कुंड बनाया गया था, उसमें एक भी ब्राह्मण मौजूद नहीं था और वहां ज्यादातर पटेल समाज के लोग थे.
Also Read: Gold Buying Tips: सोना खरीदने जा रहे हैं तो रहें सावधान, ज्वेलरी शॉप पर इन 5 गलतियों से हो सकती है ठगी