Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पान मसाले की पैकिंग के ठिकाने पर छापा:लोडेड पिस्टल मिलने पर पुलिस को बुलाया; दिल्ली और ग्वालियर GST की संयुक्त टीम की कार्रवाई

INT News24 October 2026 at 01:49 pm

ग्वालियर में फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट पर कार्रवाई करने पहुंची दिल्ली जीएसटी की टीम को छापे के दौरान अलमारी से 32 बोर की पिस्टल मिली। टीम ने हथियार का लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन घर में मौजूद लोग कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद जीएसटी अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान आरोपी नरेंद्र राय घर पर मौजूद नहीं था। जीएसटी की रेड शुक्रवार शाम से रात तक चली। अवैध पान मसाले की पैकिंग की सूचना पर छापा ग्वालियर थाना क्षेत्र की राय कॉलोनी (बंडा घूरा) में रहने वाले नरेंद्र राय के ठिकाने पर बड़े पैमाने पर अवैध पान मसाले की पैकिंग होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर शुक्रवार शाम दिल्ली और ग्वालियर जीएसटी की संयुक्त टीम ने दबिश दी। घर के कमरों और अलमारियों की जांच के दौरान एक अलमारी में पिस्टल मिली। भाभी बोलीं- पिस्टल नरेंद्र की, कहां से लाया पता नहीं जीएसटी टीम ने पिस्टल के लाइसेंस और दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद जीएसटी के वरिष्ठ सूचना अधिकारी वैभव जिंदल ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नरेंद्र की भाभी क्रांति राय से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पिस्टल नरेंद्र की है, लेकिन वह इसे कहां से और कैसे लाया, इसकी जानकारी नहीं है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस कार्रवाई के दौरान नरेंद्र राय घर पर मौजूद नहीं था। परिजन ने उसके शहर से बाहर होने की बात कही है। पुलिस को आशंका है कि छापे की भनक लगने पर वह वहां से चला गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि दिल्ली जीएसटी टीम के वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत पर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है। पिस्टल जब्त कर ली गई है और फरार आरोपी नरेंद्र राय की तलाश की जा रही है।