Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में अभाविप ने निकाली रैली, टीटीनगर में प्रदर्शन:आंदोलनों के जरिए युवाओं को गुमराह करने का लगाया आरोप, ‘अराजकता रोको-लोकतंत्र अपनाओ’ के लगाए नारे

INT News24 October 2026 at 02:48 pm

भोपाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की भोपाल महानगर इकाई ने आज देशभर में हो रहे आंदोलनों के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ के नारे के साथ किए गए प्रदर्शन में संगठन ने संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे कथित अराजक हमलों का विरोध किया। रैली टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई और अटल पथ होते हुए न्यू मार्केट पहुंची। यहां टीटी नगर थाने के सामने से गुजरते हुए रैली न्यू मार्केट चौराहे पर पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई। यहां कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कॉकरोज जनता पार्टी और कांग्रेस देश का माहौल खराब कर रही हैं। सभा में अभाविप के पदाधिकारियों ने हाल के दिनों में दिल्ली सहित देश के विभिन्न स्थानों पर हुए आंदोलनों का विरोध किया। उन्होंने कांग्रेस और संबंधित संगठनों पर आंदोलनों के जरिए युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।