समाचार · झारखंड
छठ महापर्व पर हुसैनाबाद में भक्ति जागरण, 18 नवंबर को शहनाज अख्तर देंगी प्रस्तुति

हुसैनाबाद (पलामू): छठ महापर्व के अवसर पर आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार की ओर से 18 नवंबर की रात भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में चर्चित भजन गायिका शहनाज अख्तर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं. कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर भी रणनीति तैयार की गयी है.
कृष्ण मुरारी अग्रवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोनीत
मंच के संरक्षक जितेंद्र पासवान, अध्यक्ष प्रभात कुमार और सचिव पीयूष कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है. सर्वसम्मति से समाजसेवी कृष्ण मुरारी अग्रवाल उर्फ बबलू अग्रवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किये जायेंगे.
ये भी पढ़ें: पलामू में दिखा शोले के वीरू जैसा सीन, शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
आदर्श युवा जागृति मंच की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की गयी है. आयोजकों ने कहा कि भक्ति जागरण का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत करना तथा लोगों में भक्ति भाव का संचार करना है.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में रवि गुप्ता, अंकित सोनी, अर्जुन पटेल, प्रेम प्रकाश शौण्डिक, अमित गुप्ता, राजीव विश्वकर्मा, सौरभ गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राहुल गुप्ता, अक्षय सिंह, मनोज अग्रवाल, वार्ड पार्षद शंभु कुमार, राजकुमार कश्यप, प्रेम चंद्र चौधरी और अनुराग अग्रवाल समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: झारखंड में 5.50 लाख बच्चों का स्कूल छूटा, शिक्षा सचिव ने दिए दोबारा नामांकन के निर्देश