Saturday, 24 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शाजापुर में मनकामेश्वर महादेव मंदिर का पिलर गिरा:पुजारी और समिति 10 साल से जीर्णोद्धार की कर रहे मांग; प्रशासन को हो चुके शिकायत

INT News24 October 2026 at 02:52 pm

शाजापुर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर का एक दरवाजे का पिलर शनिवार को अचानक गिर गया। उस समय सिर्फ पुजारी पूजा कर रहे थे, जिन्हें चोट नहीं आई। वार्ड 15 में नदी किनारे मंदिर लंबे समय से खराब हालत में है।

इसकी बनावट कमजोर हो रही है। मंदिर में काले पारस पत्थर का प्राचीन शिवलिंग है, जिसकी छत भी ठीक नहीं। दरवाजों के पिलर समेत बाकी हिस्से भी खराब हो रहे हैं। कलेक्टर और SDM से कर चुके हैं शिकायत पुजारी और पार्षद लोकेश शर्मा 10 साल से प्रशासन को मंदिर की खराब हालत बता रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें दीं। जीर्णोद्धार का भरोसा मिलने पर शिकायतें बंद करा दी गईं।

पुजारी के मुताबिक, मंदिर में कुल आठ दरवाजे हैं, सभी की हालत बिगड़ रही है। समिति ने चेतावनी दी है कि मरम्मत न होने पर वे आंदोलन करेंगे।