Monday, 29 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

पाकिस्तान ने बिना वैध वीजा वाले अफगान नागरिकों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

INT News29 June 2026 at 05:17 pm

इस्लामाबाद, 29 जून। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान की सरकार ने नया फरमान जारी किया है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई से बिना वैध वीजा के देश में रहने वाले किसी भी अफगान नागरिक को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।