समाचार · मध्य प्रदेश
BJP पार्षद पति ने तलवार से काटा केक, VIDEO:सागर में ऑफिस के सामने मनाया जन्मदिन, हथियार का प्रदर्शन करने पर FIR
सागर नगर निगम के शुक्रवारी वार्ड से भाजपा की पार्षद किश्वर बी के पति और पूर्व पार्षद बबलू कमानी का तलवार से केक काटते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे अपने समर्थकों के बीच तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तलवार लहराते भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही मामले का संज्ञान लिया गया। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज
अशोक यादव ने शुक्रवार को गोपालगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया। आवेदन पर जांच करते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 1 जुलाई को पार्षद पति बबलू कमानी का जन्मदिन था। इस मौके पर उनके समर्थकों ने पार्षद कार्यालय के सामने आसाराम फर्स, शुक्रवारी में केक कटिंग का कार्यक्रम रखा था, जिसमें पार्षद पति बबलू कमानी शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने तलवार से केक काटा। वीडियो सामने आने के बाद की गई शिकायत
कार्यक्रम के दौरान खुले में हथियार का प्रदर्शन भी किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।