national · दिल्ली
बीजीएसएसएल भर्ती 2026: फील्ड सेल्स ऑफिसर समेत 438 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जुलाई अंतिम तिथि
INT News4 July 2026 at 01:49 pm

नई दिल्ली, 4 जुलाई। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बड़ौदा ग्लोबल शेयर्ड सर्विसेज लिमिटेड (बीजीएसएसएल) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग विभागों के आधार पर कुल 438 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।