Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बस ने कुचला, बच्चे की गर्दन धड़ से अलग:रायसेन में टक्कर से बाइक सवार की मौत; पत्नी और एक बेटा घायल

INT News4 July 2026 at 01:48 pm

रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर शक्ति ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और उनके एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बेटे की गर्दन धड़ से अलग हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की टक्कर लगते ही सबसे आगे बैठा करीब 3 साल का मासूम उछलकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वह घायल हो गया। हादसे में महिला को मामूली चोटें आई हैं, वह सुरक्षित है। देखें तीन तस्वीरें…

बस ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और बस को जब्त कर थाने ले आई। फरार चालक की तलाश की जा रही है। चार दिन में शक्ति ट्रेवल्स की बस से दूसरा बड़ा हादसा चार दिनों के भीतर शक्ति ट्रेवल्स की बस से जुड़ा यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले भोपाल रोड पर इसी ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। उस हादसे में एक इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। युवक की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद शक्ति ट्रेवल्स की बसों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।