Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गुना हनुमान टेकरी ट्रस्ट; दो दिनों में दूसरा इस्तीफा:नियमों पर उठते सवालों के बीच पूर्व मंत्री के बाद अब ट्रस्टी ने छोड़ा पद

INT News4 July 2026 at 01:53 pm

गुना जिले की प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर के ट्रस्ट में अब इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। दो दिन में दो लोगों ने इस्तीफा दिया है। पहले संरक्षक पद से पूर्व मंत्री और अब शनिवार को एक ट्रस्टी ने अपना इस्तीफा दिया है। बता दें कि श्री हनुमान टेकरी टेकरी ट्रस्ट पर लेकर पिछले कई महीनों से सवाल उठ रहे हैं। ट्रस्ट पर बिना नियम का पालन किए ट्रस्टी बनाए जाने के आरोप लग रहे हैं। यह भी आरोप हैं कि ट्रस्ट के कुछ सदस्यों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसकी सूचना SDM को नहीं दी गई। बिना किसी कार्यवाही के नए सदस्य बना लिए गए। कई वर्षों से ट्रस्ट के चुनाव नहीं हुए हैं। एक दिन पहले पूर्व मंत्री ने इस्तीफा दिया था

पिछले महीने ही पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया को ट्रस्ट का संरक्षक बनाया गया था। लेकिन एक महीने में ही उन्होंने संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को उन्होंने अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंपा। इसमें उन्होंने इस्तीफे का कारण अपनी पारिवारिक और राजनैतिक व्यस्तताओं को बताया। आज ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल ने भी पद छोड़ा

वहीं शनिवार को एक और इस्तीफा हुआ है। टेकरी ट्रस्ट के ट्रस्टी राजेंद्र अग्रवाल ने भी ट्रस्टी पद से अपना इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष को लिखे इस्तीफे में उन्होंने व्यावसायिक व्यस्तता को पद छोड़ने का कारण बताया है। उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर स्वीकार करने की मांग की है।