Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

CM-मान की कथित विवादित वीडियो पर सिख संगठनों की बैठक:कल श्री दरबार साहिब स्थित मंजी साहिब में जुटेगा पंथ

INT News4 July 2026 at 01:52 pm

मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथित विवादित वीडियो को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी यानी एसजीपीसी ने कल श्री दरबार साहिब परिसर स्थित मंजी साहिब में एक विशाल पंथक एकत्र आयोजित करने का ऐलान किया है। सुबह 11 बजे होगा कार्यक्रम एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। संगत से अपील की गई है कि वे सुबह 10:30 बजे तक मंजी साहिब पहुंच जाएं ताकि कार्यक्रम समय पर शुरू हो सके। धार्मिक संगठनों की होगी भागीदारी एसजीपीसी के अनुसार, इस पंथक एकत्र में विभिन्न धार्मिक और पंथक संगठनों की भागीदारी रहेगी। इनमें टकसालें, निहंग सिंह जत्थेबंदियां, कार सेवा संस्थाएं, निर्मला संप्रदाय, सिंह सभाएं और अन्य सिख संगठन शामिल होंगे। कुलवंत सिंह मनन ने कहा कि हाल ही में सामने आई मुख्यमंत्री भगवंत मान की विवादित वीडियो को लेकर सिख समाज में गहरा रोष है। इसी विषय पर विचार-विमर्श करने और आगे की रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह पंथक एकत्र बुलाया गया है। एसजीपीसी ने यह भी जानकारी दी कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगत की सुविधा के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जगह-जगह छबीलों की व्यवस्था, तीन मंचों का निर्माण और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील एसजीपीसी ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों, धार्मिक संस्थाओं, सिंह सभाओं और सिख संगत से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संस्था का कहना है कि यह केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि धर्म और पंथ से जुड़ा विषय है।