Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरदासपुर में ठेका से चोरी:लाखों रुपए की महंगी शराब की बोतलें और पेटियां गायब, पुलिस मामले की जांच में जुटी

INT News4 July 2026 at 01:58 pm

गुरदासपुर के धारीवाल में दाना मंडी स्थित एक शराब की दुकान से बीती रात लाखों रुपए की महंगी शराब चोरी हो गई। चोरों ने दुकान का दरवाजा तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। शराब दुकान के कर्मचारी सुरिंदर कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह उन्हें किसी ने फोन पर दुकान का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान से लाखों रुपए की महंगी शराब की बोतलें और पेटियां गायब थीं। इसी घटना के दौरान, शराब दुकान के सामने स्थित अमनदीप टी स्टॉल को भी निशाना बनाया गया। चोरों ने टी स्टॉल का दरवाजा तोड़ा चोरों ने टी स्टॉल का दरवाजा तोड़कर सिगरेट, बीड़ी, खाने-पीने का सामान और बटुए में रखी 1,000 रुपए की नकदी चुरा ली। चोरी की इन घटनाओं से आक्रोशित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाया जा सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से मिलकर चौकीदार रखने और अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील भी की।