Friday, 6 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

पवन सिंह का धनतेरस वाला गाना यूट्यूब पर 469 मिलियन पार, क्वीन शालिनी के साथ मिलकर मचाया धमाल

INT News5 November 2026 at 09:59 pm

भोजपुरी गानों की बात हो और पॉवर स्टार पवन सिंह का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. उनके गानों का क्रेज फैंस के बीच हमेशा बना रहता है. खासकर त्योहारों के मौके पर उनके कई गाने खूब सुनाई देते हैं. ऐसा ही एक गाना है 'धनी हो सब धन', जिसे धनतेरस और दिवाली के मौके पर भी खूब पसंद किया जाता है. साल 2023 में रिलीज हुए इस गाने ने अब यूट्यूब पर 469 मिलियन यानी 46.9 करोड़ से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. इस गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आई हैं.

पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया गाना

'धनी हो सब धन' को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने मिलकर गाया है. इसके बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. गाने के वीडियो में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी नजर आती हैं. दोनों की जोड़ी और डांस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. आशी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस गाने का निर्देशन विभांशु तिवारी ने किया है. यह गाना 31 जनवरी 2023 को रिलीज हुआ था.

इन गानों में भी साथ दिखे पवन सिंह और क्वीन शालिनी

पवन सिंह और क्वीन शालिनी की जोड़ी दूसरे गानों में भी नजर आ चुकी है. दोनों का गाना 'पापे पड़ी' अगस्त 2025 में रिलीज हुआ था. इसमें पति-पत्नी की नोकझोंक दिखाई गई थी. इसके बाद अक्टूबर 2026 में दोनों 'कोरा में' गाने में साथ नजर आए. इस गाने में पवन सिंह के साथ खुशी कक्कड़ की आवाज सुनाई दी और वीडियो में क्वीन शालिनी दिखाई दीं.

पुराने गानों का भी कायम है जलवा

पवन सिंह के कई पुराने गाने आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. 'लॉलीपॉप लागेलू', 'रात दिया बुता के' और 'छलकता हमरो जवानी' जैसे गाने आज भी शादी-पार्टियों में सुनाई देते हैं. वहीं 'धनी हो सब धन' के 46 करोड़ से ज्यादा व्यूज बताते हैं कि उनके पुराने गानों का क्रेज भी कम नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: रेड बिकिनी में मानसा चौधरी ने बिखेरा ग्लैमर, पानी के बीच दिए पोज, देखें वीडियो

ये भी पढ़ें: 'मैं खुद ही पटाखा हूं...' मनीषा रानी का बोल्ड लुक वायरल, गोल्डन साड़ी में दिखा ग्लैमर