Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सागर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:पति से तलाक के बाद किराए के घर में रखा, शादी से मुकरकर मारपीट और धमकी दी

INT News14 August 2026 at 12:43 pm

सागर के देवरी में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पहले महिला का पति से तलाक कराया और किराए के घर में रखा। लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया‌। पीड़िता ने शादी करने का बोला तो मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने देवरी थाने में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी किराना दुकान का संचालन करता है। वह पहले से शादीशुदा है। पुलिस के अनुसार, महिला ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 से नीरज श्रीवास्तव निवासी देवरी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी बातों में आकर पति को तलाक दे दिया। तलाक के बाद आरोपी किराए के मकान में महिला को रखे रहा। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

महिला ने आरोप लगाया है कि नीरज श्रीवास्तव शादी का झांसा देकर नजदीक आते रहे। इसी बीच वह देवरी आई और नीरज श्रीवास्तव से कहने लगी कि मुझे पता चला है कि तुम पहले से शादीशुदा हो तो मेरी जिंदगी का क्या होगा? इस बात को लेकर नीरज ने महिला के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। शादी करने से मना कर दिया। प्रताड़ित होने के बाद महिला ने थाने में शिकायत की। देवरी थाना के उप निरीक्षक समरथ सीनम ने बताया कि महिला की शिकायत पर नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।