समाचार · हरियाणा
उकलाना के मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:पीतल के बर्तन और अन्य सामान बरामद; साथी पहले पकड़ा जा चुका
हिसार जिले के थाना उकलाना पुलिस ने एक मकान में हुई चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया पीतल का बर्तन भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल निवासी शास्त्री नगर, उकलाना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आदेश नगर, चौबीसी, उकलाना मंडी निवासी पवन शर्मा पुत्र अरविंद देव शर्मा ने शिकायत दी थी कि 5 सितंबर को वह परिवार सहित बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर पीतल की परात, पीतल की टोकणी, गेहूं का कट्टा और अन्य बर्तन चोरी कर ले गए थे। पहले आरोपी से पूछताछ के बाद दूसरा काबू मामले की जांच ASI सुभाष चंद द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी संदीप उर्फ नोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर कमल को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई पीतल की टोकणी बरामद कर ली गई। एसपी सिद्धान्त जैन ने थाना उकलाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चोरी के मामलों में आरोपियों की धरपकड़ और चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।