Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री कावरे का भाई चावल घोटाले में गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा; अब तक 20 गिरफ्तार

INT News21 September 2026 at 07:52 pm

बालाघाट के चावल हेराफेरी मामले में पूर्व मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के बड़े भाई राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी की गई है। उन्हें रविवार 20 सितंबर की रात भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के पास से पकड़ा गया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की जानकारी है। मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी बताई गई है। रचना टॉवर के पास से पकड़ाया रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार कावरे कई महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। रविवार रात उन्हें भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में रचना टॉवर के पास से पकड़ा गया। हालांकि, गिरफ्तारी के संबंध में बालाघाट पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। राजकुमार कावरे हर्ष राइस मिल के संचालक बताए गए हैं। इस मामले में हर्ष राइस मिल से जुड़े अन्य लोगों की भी पहले गिरफ्तारी हो चुकी है। 3 जून को राइस मिल में खड़ा मिला था ट्रक मामला शासन की नीति के तहत एथेनॉल प्लांट को शासकीय चावल दिए जाने का है। 3 जून को एफसीआई गोदाम बालाघाट से 3 ट्रक रवाना हुए थे। इनमें से एक ट्रक ( CG-04-JD-3147) एथेनॉल प्लांट में ना जाकर वारासिवनी की संचेती राइस मिल में खड़ा मिला था। इसमें 490 बोरियों में 242 क्विंटल 55 किलोग्राम सीएमआर चावल मिला था। इसके बाद मामला संदेहास्पद होने से इसकी जांच के बाद वारासिवनी थाने में चावल की हेराफेरी मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में शासकीय चावल एथेनॉल प्लांट में ना जाकर, मिलर्स को बेचा जा रहा था। इस चावल को मिलर्स, रिसाईकिल कर फिर से मिलिंग नीति के तहत शासन को दे रहे थे। जिस राईस मिल में चावल से भरा ट्रक पकड़ाया था। उसके मालिक पिता-पुत्र अब भी फरार है। जांच में करोड़ों की हेराफेरी का दावा जांच में 5,400 मीट्रिक टन से अधिक चावल और करीब ₹12 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी सामने आने की बात कही गई है। इस मामले में संचेती राइस मिल से जुड़े गंभीर और सौरभ संचेती सहित कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अब तक गिरफ्तार आरोपियों की सूची:- इस मामले में पुलिस ने 20 वें आरोपी के रूप में राजकुमार कावरे को गिरफ्तार किया है। जबकि पूर्व में पुलिस अलग-अलग समय में, ट्रक चालक दुर्गेश शेंडे, प्लांट प्रतिनिधि राहुल प्रताप, राकेश बिहारी श्रीवास्तव,ट्रांसपोर्टर उबेद खान, सुरेंद्र राणा, कुंज बिहारी पटले, मुनीम अतुल बिसेन, गोंदिया के मिलर्स किशनलाल खंडेलवाल, जुगल किशोर खंडेलवाल, हर्ष राईस मिल के पार्टनर विनोद शर्मा, संचेती राइस मिल के वित्तीय प्रबंधक राजेश संचेती, अविनाश कावरे, गोपाल ठाकुर, एफसीआई कर्मचारी सुरेंद्र राणा, नंदगोपाल इंडस्ट्रीज सिवनी के संचालक सोनू जैन, गोंदिया के ट्रेडर जय कुमार अग्रवाल और मिलर आदित्य अग्रवाल, विराज राईस मिल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। ---------------------------------------------- एथेनॉल के नाम पर 1160 करोड़ का चावल घोटाला:2320 में खरीदकर 2800 में बेच रहे, मुनाफे में सब हिस्सेदार…‘खुलासे’ से डर रही पुलिस

देश में एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को पर्यावरण-अनुकूल नीति के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश में एथेनॉल प्रोडक्शन के नाम पर सरकारी चावल के घोटाले…. ये खबर भी पढ़े।