Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

नोएडा: चोरी का जनरेटर और अल्टरनेटर बरामद, फेस-2 पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

INT News15 July 2026 at 05:15 pm

नोएडा, 15 जुलाई। नोएडा के फेस-2 थाने की पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एक जनरेटर, उसी जनरेटर का अल्टरनेटर तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो भी बरामद किया है।