Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

अगा सैयद रुहुल्लाह और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच जुबानी जंग, पार्टी पर किया तीखा पलटवार

INT News3 November 2026 at 09:43 pm

श्रीनगर, 3 नवंबर। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और सांसद अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के बीच जारी जुबानी जंग तेज हो गई है। अब अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। कार्यालय ने पार्टी पर अपने चुनावी वादों से पीछे हटने और अनुच्छेद 370 की बहाली के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।