Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

कीर्तिवर्धन सिंह ने फ्रांस के मंत्री से की मुलाकात, जलवायु और जैव विविधता पर हुई चर्चा

INT News3 November 2026 at 09:41 pm

नई द‍िल्‍ली, 3 नवंबर। विदेश राज्य मंत्री तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के पारिस्थितिक बदलाव से जुड़े मंत्री मैथ्यू लेफेव्रे के साथ बैठक की। इस दौरान पर्यावरण, जैव विविधता, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु के क्षेत्र में वैश्विक और द्विपक्षीय प्रयासों को तेज करने पर चर्चा हुई।