Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का सिएटल एडिशन शुरू, पढ़ने की अहमियत और मानवीय कल्पना पर चर्चा

INT News19 September 2026 at 01:17 pm

सिएटल, 19 सितंबर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के सिएटल संस्करण के तीसरे आयोजन की शुरुआत पढ़ने, मानवीय कल्पना और साहित्य की भूमिका के बचाव के साथ हुई। लेखकों, जनप्रतिनिधियों और राजनयिकों ने इस बात पर चर्चा की कि किस तरह कहानियां अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का दम रखती हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से बदलते दौर में भी किताबें और साहित्य मानव अनुभव को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम बने हुए हैं।