world
अफगानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तानी चार्ज डी'अफेयर्स को किया तलब, हवाई हमलों के खिलाफ जताया विरोध
INT News29 June 2026 at 04:13 pm
नई दिल्ली, 29 जून। पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने काबुल में पाकिस्तानी दूतावास के चार्ज डी'अफेयर्स को तलब किया। पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 36 नागरिक मारे गए जबकि 163 घायल हो गए। तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया है कि पक्तिया, पक्तिका और कुनर के पूर्वी प्रांतों में की गई सीमा-पार सैन्य कार्रवाई में व्यापक तबाही हुई है।