समाचार · बिहार
बिहार के 36 वरिष्ठ पुलिस अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी, फील्ड में जाकर करेंगे ये काम, देखें किस जिले में कौन जाएगा

Bihar Police: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 36 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है. ये अधिकारी 25 से 27 सितंबर तक अपने आवंटित जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान फील्ड स्तर पर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी.
अधिकारियों को जिलों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है. साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी. यह कार्रवाई डीजीपी प्रीता वर्मा की अनुमति से की जा रही है.
इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी
आवंटन के तहत बीपीए निदेशक आर. मलार विजयी को नालंदा भेजा गया है. एडीजी अमित कुमार जैन को वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है. एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार दरभंगा जाएंगे.
एडीजी बीएसएपी एनएच खान को मुजफ्फरपुर भेजा गया है. एडीजी रेल डॉ. कमल किशोर सिंह समस्तीपुर की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, एडीजी सीआईडी फारूक नाथ को मुंगेर भेजा गया है.
एडीजी एमओडी अजिताभ कुमार को गोपालगंज की जिम्मेदारी मिली है. एडीजी टीएस अमित लोढ़ा को लखीसराय और शेखपुरा भेजा गया है. एडीजी टीएस अमित राज को भोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है.
एडीजी एलओ/डब्ल्यूएस सुहिता अनुपम पटना जाएंगी. आईजी एससीआरबी राजेश कुमार को पूर्णिया और आईजी प्रोविजन पी. कनन को सारण की जिम्मेदारी दी गई है.
किस अफसर को किस जिले की जिम्मेदारी?
आईजी टीआरजी अनसूया रणसिंह को औरंगाबाद भेजा गया है. आईजी रेल पंकज कुमार राज भागलपुर और नवगछिया की समीक्षा करेंगे. आईजी प्रोहिबिशन प्रेमलता को जहानाबाद की जिम्मेदारी मिली है.
आईजी सीआईडी सीसीएसयू रंजीत कुमार मिश्रा मधुबनी जाएंगे. आईजी एवीजी मनोज कुमार को गया की जिम्मेदारी दी गई है. आईजी एसबी बीएसपी संजय कुमार को बेतिया-बगहा भेजा गया है.
डीआईजी सीआईडी जयंत कांत को कटिहार और डीआईजी ईओयू मानवजीत सिंह ढिल्लो को रोहतास भेजा गया है. डीआईजी एसटीएफ हरप्रीत कौर कैमूर की जिम्मेदारी संभालेंगी.
डीआईजी बीएसएपी मीनू कुमारी को बेगूसराय भेजा गया है. डीआईजी एससीआरबी सुधीर पोरिका को खगड़िया की जिम्मेदारी मिली है. डीआईजी एमओडी तौहीद परवेज किशनगंज जाएंगे.
डीआईजी लीगल अफेयर्स सुशील कुमार को शेखपुरा भेजा गया है. डीआईजी प्रोहिबिशन अनिल कुमार को सहरसा और डीआईजी पर्सनल राजेंद्र कुमार बिल को मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है.
डीआईजी एलओ आनंद कुमार को मोतिहारी भेजा गया है. डीआईजी साइबर अवकाश कुमार को सीतामढ़ी और डीआईजी सीआईडी दीपक रंजन को बक्सर की जिम्मेदारी मिली है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
दूसरे चरण में इन जिलों का दौरा
दूसरे चरण में डीआईजी इनामुल हक को जमुई की जिम्मेदारी दी गई है. डीआईजी एसयूवी आमिर जायेद को सीवान भेजा गया है. डीआईजी टीआरजी राजीव रंजन को बांका की जिम्मेदारी मिली है.
डीआईजी ईआरएसएस अजय कुमार पांडेय को अरवल और नवादा भेजा गया है. डीआईजी एसटीएफ नीरज कुमार सिंह अररिया की समीक्षा करेंगे. वहीं, डीआईजी एटीएस ट्रैफिक सुशांत कुमार सरोज को सुपौल की जिम्मेदारी दी गई है.
25 से 27 सितंबर तक जिलों में रहेंगे अधिकारी
पुलिस मुख्यालय के निर्देश के मुताबिक सभी अधिकारी 25 से 27 सितंबर तक अपने आवंटित जिलों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे फील्ड की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे.
पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की भी समीक्षा होगी. इसके बाद अधिकारियों की ओर से मुख्यालय को फीडबैक दिए जाने की संभावना है.
वरिष्ठ अधिकारियों के सीधे जिलों में पहुंचने से स्थानीय पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा होगी. साथ ही कमियों की पहचान कर उनमें सुधार के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे.
Also Read: बिहार में वासगीत पर्चाधारियों को अब जमीन पर दिलाया जाएगा कब्जा, सरकार चलाएगी विशेष अभियान, जानें क्या है पूरा प्लान