समाचार · मध्य प्रदेश
कॉलेजों की व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का प्रदर्शन:18 मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता; सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को कॉलेजों की व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता 18 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक अंकुर सिंह ने बताया कि कॉलेजों में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। अब तक समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया। तस्वीरें देखें… सफाई और बैठने की व्यवस्था सुधारने की मांग ज्ञापन में कॉलेज परिसरों की नियमित सफाई कराने की मांग की गई। विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करने और शौचालयों की स्थिति सुधारने की बात भी कही गई। ABVP ने लाइब्रेरी की सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही पेयजल और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। कॉलेज परिसरों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई। समस्याएं नहीं सुलझीं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी अंकुर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को अब नजरअंदाज किया गया तो ABVP आंदोलन तेज करेगी। संगठन ने कहा कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि कॉलेजों में व्यवस्थाओं में वास्तविक सुधार होना चाहिए।