national · दिल्ली
आयकर विभाग ने संदिग्ध फॉरेन रेमिटेंस की राष्ट्रीय स्तर पर जांच शुरू की
INT News18 August 2026 at 06:32 pm

नई दिल्ली, 18 अगस्त। आयकर विभाग ने मंगलवार को संदिग्ध फॉरेन रेमिटेंस के मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया है। यह कदम आंकड़ों के विश्लेषण और जमीनी खुफिया जानकारी के बाद उठाया गया है, जिसमें पता चला कि पिछले तीन वर्षों के दौरान कई ऐसी इकाइयों ने बड़ी मात्रा में विदेश धन भेजा है, जिनकी रिपोर्ट की गई कारोबारी गतिविधियां बहुत कम थीं या बिल्कुल नहीं थीं। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।