समाचार · हरियाणा
पंचकूला में कार और एक्टिवा की टक्कर:2 युवक घायल, राहगीरों ने बुलाई पुलिस; दोनों को पहुंचाया अस्पताल
हरियाणा के पंचकूला जिले के मोरनी-पंचकूला रोड पर थापली गांव के पास एक एक्टिवा और कार की टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा सवार दोनों युवक घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की। पुलिस द्वारा हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक्टिवा सवार राजेश जोड़ीवाला और कुलदीप किसी काम से जा रहे थे और सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों एक्टिवा सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात धर्मवीर सिंह और अजीत सिंह सहित पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, राजेश जोड़ीवाला को हादसे में अधिक चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।