national · बिहार
जनता के जनादेश से बनती है सरकार, तेजस्वी के कहने से इस्तीफा नहीं होगा: लेसी सिंह
INT News10 August 2026 at 04:59 pm

पटना, 10 अगस्त। बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर वहां की सरकार को आड़े हाथों लिया और साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयानों पर भी कड़ा पलटवार किया।