Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला के अल्फ़ा अपार्टमेंट में ED की रेड:रिटायर्ड DSP के शराब कारोबारी बेटों के ठिकानों पर छापेमारी, लैपटॉप-कैश व डॉक्यूमेंट्स ज़ब्त

INT News3 November 2026 at 09:58 pm

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सेक्टर 17 स्थित अल्फ़ा अपार्टमेंट में रिटायर्ड DSP के बेटों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। फ्लैट नंबर 101 और 102 में कई घंटों तक चली गहन जांच और तलाशी के बाद ED की टीम मौके से रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी ज़ब्त कर ली है। हालांकि, टीम परिवार के किसी भी सदस्य को अपने साथ हिरासत में नहीं ले गई। शराब कारोबार से जुड़े हैं तार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड DSP के बेटे शराब कारोबार से जुड़े हुए हैं। इसी सिलसिले में वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेनदेन की जांच के तहत ED की टीम ने उनके आवास पर यह कार्रवाई की। छापेमारी की इस पूरी कार्रवाई के बाद ED अधिकारियों ने शाम करीब 6 बजे परिसर छोड़ दिया है। हालांकि, इस रेड और ज़ब्त की गई सामग्री को लेकर ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान या खुलासा नहीं जारी किया गया है।