Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

नारनौल में करंट लगे बचाने गए युवक की मौत:लगने वाला युवक गंभीर, जयपुर चल रहा इलाज, डीजे पर ढंक रहा था तिरपाल

INT News7 July 2026 at 02:40 pm

हरियाणा के नारनौल शहर से सटे गांव नांगतिहाड़ी में सोमवार देर रात हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरीश सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे किसी कार्यक्रम में डीजे बजाकर अपने घर लौटा था। डीजे का सामान एक पिकअप वाहन में लोड था। घर पहुंचने के बाद वह सामान को बारिश और धूल से बचाने के लिए पिकअप पर तिरपाल डाल रहा था। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया इसी दौरान तिरपाल या उसका कोई हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इससे हरीश को तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं गिर पड़ा। चेतराम बचाने को दौड़ा उसी समय गांव के दौलत राम और चेतराम खेत से घर लौट रहे थे। उन्होंने हरीश को करंट की चपेट में तड़पते देखा। उसे बचाने के लिए चेतराम तुरंत उसकी ओर दौड़ा, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद दोनों को गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण तुरंत नारनौल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हरीश जयपुर रेफर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद चेतराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरीश की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अविवाहित था चेतराम ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चेतराम अविवाहित था और वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है तथा परिवार में केवल उसकी वृद्ध मां हैं। वहीं घायल हरीश भी अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता का भी पहले निधन हो चुका है। हरीश विवाहित है और उसके एक बेटा तथा एक बेटी है। कराया पोस्टमार्टम ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने तथा गांव से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। मंगलवार को चेतराम के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिया।