national
असम के स्कूलों में एआई का होगा इस्तेमाल, ड्रॉपआउट करने वाले छात्रों की समय रहते होगी पहचान: सीएम
INT News18 August 2026 at 06:26 pm

गुवाहाटी, 18 अगस्त। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में कक्षाओं को अधिक स्मार्ट, समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।