national · दिल्ली
टीएमसी के बैंक खातों को ईडी ने किया फ्रीज, सुप्रीम कोर्ट ने दखल देने से किया इंकार
INT News11 August 2026 at 06:52 pm

नई दिल्ली, 11 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन बैंक खातों को फ्रीज करने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के फैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने पार्टी के रोजमर्रा के खर्चों के लिए पहले से लागू अंतरिम व्यवस्था को जारी रखने की अनुमति दी, जिसकी निगरानी अदालत द्वारा नियुक्त विशेष अधिकारी करेंगे।