Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

17 अगस्त से मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगी वर्षा:31 अगस्त तक बारिश के योग, ज्योतिषाचार्य के अनुसार कई स्थानों पर तेज बारिश के योग

INT News17 August 2026 at 12:52 pm

सोमवार 17 अगस्त से वर्षा पांचवें नक्षत्र मघा में प्रवेश करेगी। ज्योतिष मठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित विनोद गौतम के अनुसार सिंह राशि के मघा नक्षत्र में वर्षा का प्रवेश कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के योग बनाएगा। मघा नक्षत्र 31 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। पंडित गौतम के मुताबिक मघा नक्षत्र में वर्षा का स्वामी मंगल होने से खंड वृष्टि के योग बनते हैं। वहीं चातक (पपीहा) को वर्षा का वाहन माना गया है। इसके प्रभाव से कई स्थानों पर पर्याप्त बारिश होने के साथ कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन क्षेत्रों में भी बारिश के योग बनेंगे, जहां अब तक अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई है। ‘मघा देगा अघा’ कहावत होगी चरितार्थ ज्योतिषाचार्य के अनुसार मघा नक्षत्र को लेकर लोक कहावत है- ‘मघा देगा अघा।’ इसका आशय है कि इस दौरान तालाब, ताल-तलैया और जलस्रोत पर्याप्त पानी से भर जाते हैं। उन्होंने ‘मघा न बरसे भरे ना खेत, माता न परसे भरे ना पेट’ कहावत का उल्लेख करते हुए कहा कि इस नक्षत्र में बारिश का कृषि और जलस्रोतों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। इस दौरान बारिश का स्वरूप कई जगह सामान्य से अलग भी रह सकता है। 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण को लेकर प्राकृतिक प्रकोप की भविष्यवाणी पंडित गौतम ने 28 अगस्त को होने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर सूर्य और चंद्र ग्रहण का होना ज्योतिषीय दृष्टि से प्राकृतिक प्रकोप और भूकंप जैसी घटनाओं के संकेत देता है। उनके अनुसार 28 अगस्त के चंद्र ग्रहण के प्रभाव से देश-दुनिया में प्राकृतिक घटनाओं की आशंका के योग बन रहे हैं। हालांकि ये ज्योतिषीय मान्यताएं हैं, इनका वैज्ञानिक पूर्वानुमान नहीं माना जाता है।