Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

तमिलनाडु के सीएम विजय ने मारा यूटर्न, पहले TNCJP के प्रोटेस्ट में छात्रों को शामिल होने से रोका, फिर आदेश लिया वापस

INT News19 August 2026 at 02:26 pm

तमिलनाडु का कॉलेज एजुकेशन डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के अधीन है. आदेश वापस लिए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्ष इस मसले को लेकर सरकार पर प्रहार कर रहा है.

सरकार ने छात्रों को प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोकने का दिया था आदेश

सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया है जबकि पहले के आदेश में अधिकारियों से कहा गया था कि वे स्टूडेंट्स और युवाओं को ऐसे प्रोटेस्ट में शामिल होने से रोकने के लिए उचित एक्शन लें. नोटिस में कहा गया था कि मामला बहुत अर्जेंट है.कॉलेजिएट एजुकेशन की जॉइंट डायरेक्टर सिंथिया सेल्वी पी ने कहा कि इस मामले पर डिपार्टमेंट का पहले का आदेश वापस ले लिया गया है.

कॉकरोच जनता पार्टी से अलग है TNCJP

TNCJP तमिलनाडु का एक ग्रुप है, जो खुद को कॉकरोच जनता पार्टी से प्रेरित बताता है,लेकिन साथ ही वह दावा भी करता है कि उनकी अपनी अलग आइडेंटिटी है. यह ग्रुप चुनाव आयोग के पास पहुंचा है और रीजनल पॉलिटिकल पार्टी के तौर पर रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क किया है. इस ग्रुप को तमिलनाडु के वकील सी ब्रह्मा बालासुब्रमण्यम लीड कर रहे हैं. इस पार्टी के मेंबर का कहना है कि वे राज्य में सोशल जस्टिस और मजदूरों, स्टूडेंट्स और किसानों के अधिकारों जैसे मुद्दों पर फोकस करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें : सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- NEET एग्जाम का सिस्टम फूलप्रूफ है, उसे तोड़ना मुश्किल